फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर वैकेशन के बाद छात्राओं को फ्री बस पास!

Sat, 04 Jan 2014 11:30 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल और कॉलेजों की छात्राओं को फ्री बस पास देने की प्रक्रिया विंटर ब्रेक के बाद शुरू होगी।
विज्ञापन


कॉलेजों का कहना है कि छुट्टियां खत्म होने के बाद वह रोडवेज को छात्राओं का विस्तृत ब्योरा भेजेंगे, इसके बाद वहां से बस पास बनकर आएगा।

एक जनवरी से फ्री बस सफर का लाभ नहीं मिलने से छात्राओं में गुस्सा है। उनका कहना है कि हवाई योजना बनाने से छात्राओं का हित नहीं होने वाला है।

एक जनवरी से छात्राओं को फ्री बस पास देने की योजना अभी शुरू नहीं हो सकी है। सरकार का दावा था कि स्कूलों और कॉलेजों की छात्राएं नए वर्ष से हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी।

इसके लिए उन्हें पास जारी किया जाएगा, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। कॉलेजों का कहना है कि रोडवेज की ओर से उनसे संपर्क नहीं किया गया। कॉलेजों ने खुद ही वहां फोन कर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय (सेक्टर-14) की प्राचार्या ऊषा मलिक ने बताया कि रोडवेज अधिकारी से बात की गई है, उन्होंने छात्राओं की डिटेल मांगी है। कॉलेज खुलने के बाद छात्राओं की जानकारी रोडवेज को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद वहां से पास बनकर कॉलेजों के पास आएगा। उधर, छात्रा नीशू, अंजू, सारिका और कृष्णा का कहना है कि अगर योजना थी तो कॉलेजों से पहले ही छात्राओं का ब्योरा क्यों नहीं मांगा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें