फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र के खिलाफ 4 दिन में 215 पेज की चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने आप विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने के महज 4 दिन बाद ही 40 गवाहों के बयान वाली 215 पेज की चार्जशीट पेश कर दी।
विज्ञापन


इसमें विधायक के खिलाफ मिली धमकी की दूसरी शिकायत को भी जोड़ा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली कैंट से विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह के खिलाफ पाटियाला कोर्ट में एमएम धीरज मित्तल की कोर्ट में 25 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की गई है।

गवाहों की फेहरिस्त में सबसे अहम दिल्ली ट्रैफिक का सिपाही है, जो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर था। करीब 14 गवाह एनडीएमसी के हैं।
विज्ञापन

215 पेज के आरोप पत्र में 40 गवाहों के बयान दर्ज

पीड़ित मुकेश ने विधायक के खिलाफ 21 अगस्त को धमकाने की शिकायत भी दी थी। उसके बाद ही पुलिस ने कमांडो सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई थी।

एनडीएमसी के सेनेटरी इंस्पेक्टर रामजीवन मीणा ने विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह के खिलाफ तुगलक रोड थाने में चार अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर ने विधायक पर सफाई कर्मचारी मुकेश के साथ मारपीट करने, उसका अपहरण करने, जाति सूचक शब्दों को प्रयोग करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें