फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट कर सर्वजीत से माफी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में जसलीन कौर ने सर्वजीत नाम के युवा पर आरोप लगाया था कि उसने दिल्ली में तिलक रोड की र‌ेड लाइट पर उसके साथ छेड़छाड़ की और जब उसने पुलिस में शिकायत की बात की तो सर्वजीत ने उसे देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद जलसीन ने युवक की फोटो फेसबुक पर भी डाल दी थी। मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस सहित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक ने ट्वीट कर जसलीन की तारीफ की थी।

जसलीन की तारीफ करने वालों में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल थीं। तब उन्होंने ट्वीट कर जसलीन की तारीफ करते हुए अपने ट्विटर पेज पर लिखा था- बहुत खूब जसलीन। उम्मीद करती हूं ये सभी लड़कों के लिए सबक साबित होगा।
विज्ञापन


हालांकि जल्द ही इस मामले ने नया मोड़ ले लिया और जसलीन पर यह सब राजनीतिक फायदे के लिए करने का आरोप भी लगा। खुद एक प्रत्यक्षदर्शी ने भी इस मामले में बयान दे कर जसलीन के आरोप को गलत बताया था।

इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने बृहस्पतिवार देर रात ट्वीट कर इस मामले में अपना पक्ष रखा और आरोपी युवा से माफी मांगी।
  Being a girl, gave the benefit of doubt to Jasleen, like many others! And like many others am embarrassed n let down! Apologies to the guy. — Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) August 27, 2015

'माफी मांगने से कोई छोटा नहीं होता'

सोनाक्षा ने ट्वीट कर कहा कि दूसरों की तरह मैंने भी जसलीन को लड़की होने के चलते संदेह का लाभ दिया था। अब मैं भी शर्मिंदा हूं और काफी बुरा महसूस कर रही हूं। मैं उस लड़के से माफी मांगती हूं।

ट्विटर पर सोनाक्षी के कमेंट के बाद उनके एक फॉलोवर ने लिखा कि सोशल मीडिया पर अपनी गलती को स्वीकार करना बड़ी बात है, वो भी तब जबकि आपको लाखों लोग फॉलो करते हों।

इसका जवाब देते हुए सोनाक्षी ने लिखा कि अपनी गलती को स्वीकार करना और उसके लिए माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता। मुझे यही सिखाया गया है।
  Admitting a mistake and apologizing doesn't make anyone a smaller person...thats what I've been taught!  https://t.co/3hQtJcPhHg — Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) August 27, 2015
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला

जसलीन कौर ने आरोप लगाया था कि तिलक नगर में जब वो एक चौराहा पार कर रही थीं तो बुलट सवार एक लड़के ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से करनी की बात कही तो लड़के ने उसे देख लेने की धमकी भी दी।

जसलीन ने अपने मोबाइल से लड़के की फोटो लेनी चाहिए तो लड़के ने पोज देकर फोटो खिंचवाया। जसलीन ने बुलट के नंबर सहित सर्वजीत का फोटो अपने फेसबुक पर डाल दिया और लोगों से इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की।

जल्द ही जसलीन की यह पोस्ट वायरल हो गई और मीडिया में यह मामला छा गया। पुलिस ने जसलीन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर सर्वजीत को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ भी की लेकिन बाद में उसे छोड़ना पड़ा।

हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर ही यह बात सामने आई कि जसलीन आम आदमी पार्टी से जुड़ीं हैं और सर्वजीत ने भी आरोप लगाया कि यह सब लोकप्रियता पाने के लिए किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें