पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों से पूछताछ की थी।
बताया जा रहा है कि शशांक मनोहर बीसीसीआई के अध्यक्ष थे। ईओडब्ल्यू की टीम कई बार मुंबई स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय गई थी। बीसीसीआई पदाधिकारियों से कई दौर की पूछताछ की गई थी।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईडब्ल्यूओ की टीम ने बीसीसीआई की कार्यप्रणाली और कोच्चि फ्रेंचाइजी की हिस्सेदारी व वित्तीय लेनदेन को लेकर पूछताछ की।
इस अधिकारी ने दावा किया है कि कोच्चि फ्रेंचाइजी को लेकर कुछ वित्तीय अनियमितताएं सामने आने के बाद ही प्रवर्तन निदेशालय को आगे की जांच सौंपी गई है।
इस मामले में दक्षिण जिले की एसआईटी के अलावा ईओडब्ल्यू द्वारा जांच करने की बात पहली बार सामने आई है।