फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Excise Policy Case: कम नहीं हो रही आप नेता संजय सिंह की मुश्किलें, कोर्ट ने 11 दिसंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Mon, 04 Dec 2023 04:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार आप सांसद संजय सिंह राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे हैं। आज सिंह की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है।
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत ने सोमवार को आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन मामले में आप सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी। साथ ही अदालत ने संजय सिंह के वकील को पूरक आरोप पत्र की एक अग्रिम प्रति उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया। संजय सिंह की जमानत पर बहस 6 दिसंबर को होनी है।

इससे पहले बहस के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष एक आवेदन दायर किया था जिसमें कहा गया था कि एक संरक्षित गवाह के नाम का गलती से उल्लेख किया गया था और इसलिए उनकी सुरक्षा के कारण वह सार्वजनिक डोमेन में नहीं आएगा। अदालत ने अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया है और अदालत के कर्मचारियों को फ़ाइल को गुप्त रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


संसद संजय सिंह को ईडी ने इस मामले में चार अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। वे तब से न्यायिक हिरासत में हैं। अब इस मामले में सुनवाई होनी है। राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने ईडी को जमानत याचिका पर छह दिसंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा था। न्यायाधीश ने 24 नवंबर को संजय सिंह की न्यायिक हिरासत चार दिसंबर तक के लिए बढ़ाई थी। 
 

प्रवर्तन निदेशायल की ओर से विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मट्टा ने उसी दिन अदालत को अवगत कराया कि मामले में जल्द ही और निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें