फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुरुजी’ बनने के लिए 7 हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 22 Sep 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
‘गुरुजी’ बनने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में रविवार को दोनों पालियों में करीब साढ़े सात परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके लिए शहर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

   
महेंद्रगढ़, दिल्ली, रेवाड़ी, मेवात से परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परिजनों को सेंटर के अंदर नहीं जाने दिया गया। बता दें कि परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीएवी स्कूल को नोडल केंद्र बनाया गया था। इस बार परीक्षा का प्रश्न पत्र हल करने के लिए छात्रों को ढाई घंटे मिले। जिससे बार शामिल हुए परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे।
   
परीक्षा देने आए अमित, श्वेता, सोनल आदि का कहना है कि एक घंटा अधिक समय मिलने से हर प्रश्न पर फोकस करने का समय मिला। पिछली बार तक डेढ़ घंटे में 150 प्रश्न करना बहुत मुश्किल होता था। नेगेटिव मार्किंग नहीं होने से भी थोड़ी चिंता कम रही। चाइल्ड साइकोलॉजी की प्रश्न थोड़ा कठिन था। बाकी प्रश्न पत्र आसान लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें