फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पश्चिम एशिया के बारहवीं के छात्रों के लिए परीक्षा 23 अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
-12 अक्तूबर से डाउनलोड किए जा सकते हैं एडमिट कार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पश्चिम एशिया में प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण मार्च-अप्रैल में बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं नहीं दे सके विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया है। बोर्ड ने इन परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है।
ये परीक्षाएं 23 अक्तूबर से शुरू होकर 28 अक्तूबर को संपन्न होंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) भरा था। विद्यार्थी 12 अक्तूबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें उसी लॉगिन आईडी का इस्तेमाल करना होगा, जिसके माध्यम से उन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा विवरण और पात्रता
विशेष परीक्षाएं 23 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक चलेंगी। एडमिट कार्ड 12 अक्तूबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एलओसी भरना अनिवार्य था। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें