नोएडा कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटीके सदस्य दिनेश अवाना के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सीडब्लूसी के सदस्य जतिन प्रसाद व युवा कांग्रेसी नेता अशोक बैसोया का नोएडा आगमन पर फूल माला व ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में जुमलेबाजी कि सरकार को उखाड़ फेंकेगी और सद्भावना और भाईचारे की सरकार लेकर आएगी। आज पूरे देश में बेरोजजगारी भ्रष्टाचार तानाशाही चरम पर है तथा क़ानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं किसान मज़दूर को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को भागीदारी दी जाएगी।
अशोक बसौया ने कहा कि युवा वर्ग देश की रीढ़ होता है और देश का युवा बीजेपी कि इस हवाबाज सरकार को 2019 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करेगा।