फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के गूगल में कर चुका था 3 साल नौकरी, डिप्रेशन में आकर IIT के 7वीं मंजिल से लगा दी छलांग

Sat, 09 Jun 2018 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)
विज्ञापन
आईआईटी में बृहस्पतिवार सुबह एक पूर्व छात्र ने सातवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन का शिकार था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक घर का इकलौता चिराग था। 
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुंबेरे के अनुसार, छात्र की पहचान अंशुमन गुप्ता(31) के रूप में हुई। वह अपनी मां के साथ ग्रेटर कैलाश-1 में रहता था। पिता अश्वनी की वर्ष 1995 में मौत हो चुकी है। उसने आईआईटी से वर्ष 2010 में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) की पढ़ाई पूरी की थी।

 
विज्ञापन

और सातवीं मंजिल से नीचे लगा दी छलांग

IIT Delhi
अंशुमन शुक्रवार सुबह 10 बजे मां से आईआईटी जाने की कहकर घर से निकला था। वह 10.40 बजे आईआईटी पहुंचा। यहां कुछ देर घूमने के बाद आईआईटी की मुख्य बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया और सातवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। वह सिर के बल नीचे गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 10.55 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई।  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने वर्ष 2012 से 2015 तक गूगल में अमेरिका में नौकरी की थी। इसके बाद कई अन्य जगह नौकरी की, मगर ये नौकरी जल्द ही छोड़ देता था। ये अपनी नौकरियों से संतुष्ट नहीं होता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अंशुमन डिप्रेशन का शिकार था। उसका पांच वर्ष से मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था। वसंत विहार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। अंशुमन के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वसंत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें