फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने रद्द की दलबदल के आरोपी अनिल बाजपेयी और देवेंद्र शेहरावत की सदस्यता

Thu, 08 Aug 2019 05:04 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
देवेंद्र शेहरावत और अनिल बाजपेयी - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के बागी विधायक अनिल बाजपेयी और देवेंद्र शेहरावत की सदस्यता रद्द करने के आदेश दिए। विधानसभा से दोनों विधायकों की सदस्यता दलबदल के आरोप में रद्द की गई है। 

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई करते हुए भी विधानसभा अध्यक्ष ने सख्त फैसला सुनाया था। पिछले ही दिनों दलबदल के साथ-साथ भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के आरोप में दिल्ली विधानसभा से कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन


मालूम हो कि अनिल बाजपेयी और देवेंद्र शेहरावत, दोनों ने पिछले दिनों आम आदमी को छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें