फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

Thu, 08 Aug 2019 04:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई और इसका केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में कितनी तीव्रता का भूकंप था यह अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक गुरुवार सुबह आए इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश पर्वत था, जहां 5.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह सुबह करीब 6.15 पर आया था।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तीव्रता के भूकंप से मामूली नकुसान होता है। हिंदूकुश पर्वत हिमालय पर्वतमाला है जो 3500 किलोमीटर की दूरी में आठ देशों में फैला हुआ है। यह पश्चिम में अफगानिस्तान से पूर्व में म्यांमार तक फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें