फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर गड्ढों से हर दिन हो रहे हादसे, प्राधिकरण को शिकायत के बाद भी कोई हल नहीं

Fri, 06 Dec 2019 11:50 AM IST
Trainee Trainee सुनील शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
सड़क पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अगर आपको ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर गाड़ी चलाना है तो सावधानी से चलाएं। कहीं ऐसा न हो कि आपकी गाड़ी अचानक गड्ढे में गिर जाए। गड्ढे में पहिया फंसने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, अचानक गाड़ी रुकने पर पीछे से आ रहे वाहन टकरा जाते हैं। क्षेत्र के लोग आए दिन प्राधिकरण से शिकायत करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर रोड पर ग्रेनो वेस्ट व कासना से लेकर मंडी श्याम नगर तक की सड़कों पर गड्ढे हैं।

 सड़कों की मरम्मत कराने को लेकर प्राधिकरण का ध्यान नहीं है। सड़कों पर चलना हर दिन मुश्किल हो रहा है। रफ्तार से चलने वाले वाहनों को ये गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे वाहन टकरा जाते हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। 
विज्ञापन


दादरी निवासी सुनील भाटी एडवोकेट ने बताया कि सूरजपुर से दादरी तक सड़कों पर गड्ढे बन चुके हैं। तिलपता गोलचक्कर पर गड्ढ़ों के चलते सारा दिन यातायात बाधित रहता है। प्राधिकरण का गड्ढों को भरने की ओर कोई ध्यान नहीं है।

 
अल्फा टू सेक्टर निवासी नरेश चपरगढ़ का कहना है कि अंसल पुलिस चौकी के नजदीक गड्ढा बना हुआ है। पांच माह हो चुके हैं और कई हादसे हो चुके हैं लेकिन प्राधिकरण कोई भी समाधान निकालने में अभी तक असमर्थ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें