फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्य महोत्सव में प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक करें भागीदारी : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
-12 से 14 फरवरी तक होने वाले डीयू साहित्य महोत्सव को लेकर कुलपति ने ली समीक्षा बैठक
विज्ञापन


-कुलपति प्रो योगेश सिंह ने कहा, वॉलंटियर्स और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मिलेंगे



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेश सिंह ने कहा कि साहित्य महोत्सव में प्रत्येक विद्याथी, शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी भागीदारी करें। महोत्सव में सभी अपना बेहतर प्रदर्शन करें जिससे कि यह आयोजन सफलता के मायने में एक उदाहरण बनें। डीयू में 12 फरवरी से 14 फरवरी तक होने वाले साहित्य महोत्सव को लेकर मंगलवार को कुलपति की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें महोत्सव की सभी कमेटियों के सदस्यों ने भाग लिया। कुलपति प्रो योगेश सिंह ने कहा कि यह डीयू का पहला साहित्य महोत्सव है। ऐसे में सभी को अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। आयोजन में सक्रिय रूप से भागीदारी करने वाले सभी वॉलंटियर्स और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने आयोजन की रूपरेखा और कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट को जाना और कहा कि हर कार्यक्रम के स्थान की अलग कमेटी बनाई जाए। इसके साथ ही एनसीसी और एनएसएस व प्रशिक्षु विद्यार्थी भी इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाए। हर कार्यक्रम के स्थान पर जितने भी प्रोग्राम होंगे वहां उतने ही कॉलेजों अथवा डीयू के विभागों की भागीदारी होनी चाहिए ताकि वह सक्रिय रूप से आयोजन से जुड़ सकें। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) को भी इस आयोजन में सक्रिय सहयोग देने की सलाह दी है। बैठक में साहित्य महोत्सव कोर कमेटी उपाध्यक्ष और संयोजक (डीयू कल्चर काउंसिल के चेयर पर्सन) अनूप लाठर ने महोत्सव के संंबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो बलराम पाणी, डीयू कुलसचिव डॉ विकास गुप्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें