फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब प्रधानमंत्री मोदी ने लगाई मंत्रियों की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है, ढेर सारे तौर तरीके बदल चुके हैं। कॉरपोरेट कल्चर हर जगह लागू किया जा रहा है। मंत्रियों ने सोमवार देर शाम तक प्रधानमंत्री के समक्ष अपने कामकाज का ब्योरा पेश किया। हर मंत्री को अपनी बात रखने के लिए सिर्फ तीन मिनट का समय दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, पिछली सरकारों के कामकाज पर गौर करें तो केंद्रीय मंत्रियों पर अंकुश कम ही होता था। लेकिन मोदी सरकार के आते ही ऑफिस का टाइम सही हो गया। मंत्री कितनी देर दफ्तर में समय देते हैं, खर्च और अन्य बातों का हर रोज हिसाब किताब किया जाता है।

सूत्रों की मानें तो सोमवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों की परीक्षा ली। हर मंत्री से अभी तय क्या काम किया है साथ ही भविष्य की क्या योजना है, के बारे में पूछा। उन्हें इसके लिए सिर्फ तीन मिनट ही मिले। चूंकि पीएम की क्लास थी, इसलिए एक्सपर्ट टीम की मदद से सभी पहले से ही तैयारी करके गए थे।
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी बात रखने के लिए नौ मिनट मिले। उन्होंने संस्कृति, पर्यटन और उड्डयन मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और आगे की  योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें