फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज भी कई इलाकों में बारिश, बढ़ गई ठिठुरन, हरियाणा में भी होगी

Sun, 03 Jan 2021 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अक्षरधाम के आसपास बारिश... - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। पूर्वी दिल्ली में बादलों की गरज के साथ ही हल्की बारिश हुई।  शनिवार को सुबह हुई बारिश के बाद कोहरा तो नहीं रहा लेकिन ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने ठंड में राहत के साथ ही बारिश का भी अनुमान व्यक्त किया था। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर सक्रिय हो गया है। इस वजह से दिल्ली- एनसीआर में बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना है। इस वजह से न्यूनतम तापमान के 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना बनी हुई है।
 
गौरतलब है कि नए साल की सुबह पिछले 15 सालों में 1.1 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडी रही थी। वहीं, दृश्यता का स्तर भी 0 मीटर दर्ज किया गया था इससे पहले 8 जनवरी 2006 को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, अब तक का रिकॉर्ड तापमान जनवरी 1935 में दर्ज किया गया था जबकि पिछले वर्ष जनवरी में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आगामी 6 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें