फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई

Sun, 03 Jan 2021 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Social media
विज्ञापन

यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे ने कुछ और स्पेशल ट्रेन को ट्रैक पर उतारने का निर्णय लिया है। चार जनवरी से चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन मडुवाडीह-गोरखपुर, गोरखपुर-लखनऊ, सम्भलपुर-जम्मूतवी व गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुरके बीच चलेगी। 

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 05104 मंडुवाडीह-गोरखपुर स्पेशल 4 जनवरी से मंडुवाडीह से तड़के 5:25 बजे चलेगी व उसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे गोरखपुर  पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05103 गोरखपुर-मंडुवाडीह स्पेशल शाम 4:20 बजे चलेगी। मार्ग में यह विशेष ट्रेन वाराणसी, वाराणसी सिटी, औडिहार, सादत, जखनिया, दुल्हापुर, मऊ जंक्शन, इंद्रा जंक्शन, किरीहरापुरा, बेलथरा रोड, लाररोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर तथा गौरी बाजार स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी 4 जनवरी से ही ट्रैक पर उतरेगी। ट्रेन संख्या 02531 गोरखपुर-लखनऊ स्पेशल गोरखपुर से तड़के 5:45 बजे चलेगी व उसी दिन पूर्वाह्न 11:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02532 लखनऊ-गोरखपुर स्पेशल लखनऊ से शाम 4:05  बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, वभनान, मनकापुर, गोंडा, कोलोनगंज, बाराबंकी तथा बादशाहनगर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।इसी  तरह ट्रेन संख्या 08309 सम्भलपुर-जम्मूतवी सप्ताह में 4 दिन चलेगी। 11 जनवरी से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सम्भलपुर से पूर्वाह्न 11 बजे प्रस्थान  चलेगी। वापसी दिशा में जम्मूतवी- सम्भलपुर 14 जनवरी से प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार और  मंगलवार को जम्मूतवी से दोपहर 2:45 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन झारसुगुडा जंक्शन,  राजगंगपुर, राउरकेला, औरगा, बानो, गोबिंदपुर रोड, हटिया, रांची, मूरी, रामगढ़ छावनी, बडकाकाना, पत्रातू, खलारी, तोरी, लातेहर, बरवादीह, डालटनगंज, गरवा रोड, गरभा, नगर उंतारी, ब्यानधाम गंज, दूधीनगर, रेनूकूट, चौपन, सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर, बिंध्याचल, मेजारोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, झींझक, इटावा, शिकोहाबाद, टुंडला, अलीगढ, ग़ाजियाबाद, दिल्ली  जंक्शन, सब्जी मंडी, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, शाहबाद मारकंडा, अम्बाला छावनी, चंडीगढ़, लुधियाना, फिल्लौर जंक्शन, फगवाडा जंक्शन, जलंधर छावनी, जलंधर सिटी, ब्यास,  अमृतसर, बटाला, धारीवाल, गुरदासपुर, दीनानगर, पठानकोट, हीरानगर तथा विजयपुर जम्मू स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें