दिल्ली सरकार सम-विषम फार्मूला 15 जनवरी तक लागू रखेगी। कोर्ट ने जो सवाल पूछे हैं, उस पर सरकार आज जवाब दाखिल करेगी। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में लोगों की मानसिकता बदली है, ऐसे में 15 जनवरी तक इसे लागू रखेंगे।
गोपाल राय ने कहा कि कोर्ट को जो जवाब दिया जाएगा, उसमें प्रदूषण डाटा के अलावा ट्रैफिक जाम से मुक्ति, सफर में लगने वाले कम समय की जानकारी और बीजिंग में 2008 में लागू फार्मूले को आधार बनाया जाएगा।
यहां भी 15 दिन सम-विषम फार्मूला लागू किया गया था। फिर यह भी बताना जरूरी है कि सरकार ने मेट्रो में 32 लाख यात्री, बसों में 60 लाख यात्री की व्यवस्था की है। अभी मेट्रो में 4 लाख व बसों में 15 लाख तक यात्री और आ सकते हैं।