फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों की तरह शहर में भी बनाई जाएंगी मल्टी परपज टनल

Sun, 06 Dec 2015 09:24 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों की तर्ज पर शहर में नगर निगम ने मल्टी परपज टनल बनाने की योजना तैयार की है। स्मार्ट सिटी के तहत इस योजना को तैयार किया गया है। इन मल्टी परपज टनल में सभी केबल लाइनें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों ने इस योजना को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल करने की बात कही है। निगम का यह प्रस्ताव अंजाम तक पहुंचा तो लोगों को खंभों पर लटक रहे केबलों के जंजाल से छुटकारा मिल जाएगा।

मल्टी परपज टनल में बिजली की लाइनें, टेलीफोन लाइन, केबल व अन्य लाइनें बिछाई जाएंगी। इन लाइनों को अलग रखने के टनल में अलग-अलग चैंबर बनाए जाएंगे। चैंबर के जरिए सभी लाइनों की अलग व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


यह टनल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। लाइनों में आने वाले फाल्ट से निपटने के लिए यूटिलिटी सेंटर बनाए जाएंगे। इन यूटिलिटी सेंटरों के जरिए फाल्ट को आसानी से ठीक किया जा सकेगा।

बरसात के दौरान लाइनों में पानी न भरे इसके लिए पंप लगाए जाएंगे। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रपोजल में मल्टी परपज टनल बनाने की प्लानिंग की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें