फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से बेहाल दिल्ली, अगले तीन दिन भारी: दिवाली के चार दिन बाद भी गंभीर श्रेणी में 'सांसें', AQI 400 के पार

Fri, 17 Nov 2023 03:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 424 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी है। नोएडा में 355, ग्रेटर नोएडा में 340, गाजियाबाद में 376 व गुरुग्राम में 363 एक्यूआई दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
दिल्ली का वायु सूचकांक 400 के पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बरकरार है। गुरुवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 419 दर्ज किया गया। यह बुधवार की तुलना में 18 सूचकांक अधिक है। एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सर्वाधिक प्रदूषित दर्ज की गई। दिवाली के बाद यह दूसरा दिन है जब लोगों ने गंभीर श्रेणी की हवा में सांस ली। ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

मौसमी बदलाव व हवा की दिशा बदलने के चलते दिल्ली का एक्यूआई समग्र रूप से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। कमोबेश यही स्थिति रविवार तक बने रहने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवा के कारण प्रदूषित कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे, जिस कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक गुरुवार को हवा उत्तर-पूर्व व दक्षिण पूर्वी दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति छह किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ रहा है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। जबकि सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। 

शनिवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। हवा की चाल चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। रविवार को दक्षिण-पूर्व व पूर्व की दिशा की ओर से हवा चलेगी। मिक्सिंग हाइट 1500 मीटर दर्ज की गई। सफर इंडिया के अनुसार दिल्ली में शाम पांच बजे हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 380 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का स्तर 254 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर पर रहा।

एनसीआर में फरीदाबाद रहा सबसे प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 424 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी है। नोएडा में 355, ग्रेटर नोएडा में 340, गाजियाबाद में 376 व गुरुग्राम में 363 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी है।
विज्ञापन

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा- स्मॉग टावर कारगर नहीं  
केंद्र सरकार के बाद अब दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी बड़े स्मॉग टावरों को निष्प्रभावी बताया है। बोर्ड ने एनजीटी को बताया कि राष्ट्रीय  राजधानी में प्रयोग के रूप में लगाए गए दो स्मॉग टावर प्रदूषण घटाने में प्रभावी नहीं रहे हैं। बोर्ड ने पिछले सप्ताह अपनी रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी है। बोर्ड की वरिष्ठ वैज्ञानिक नंदिता मोइत्रा ने कहा, कनॉट प्लेस में 25 करोड़ की लागत से बना स्मॉग टावर 100 मीटर के दायरे में प्रदूषण का स्तर सिर्फ 17% कम कर पाया। दिल्ली के 1,483 वर्ग किमी क्षेत्रफल को देखते हुए यहां ऐसे करीब 47,000 टावरों की जरूरत होगी। हर टावर की लागत 25 करोड़ और मासिक रखरखाव खर्च 15 लाख होगा। जाहिर है कि इतना खर्च करके सिर्फ 17%प्रदूषण कम करना व्यावहारिक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें