बुधवार सुबह से ही सूरज और बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन के समय में तेज धूप निकली। हालांकि, दिल्ली के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश हुई। लेकिन, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 61 फीसदी रहा।
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज और पालम में 35.5 और आया नगर में 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, लोधी रोड और आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज में 26.6 और पालम में 26.9 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से सुबह साढ़े पांच बजे के बीच पालम में एक और लोधी रोड में बारिश दर्ज की गई।
संबंधित वीडियो-