फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली कक्षा की छात्रा से युवक ने की छेड़छाड़

Sat, 02 Sep 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
 संजय कॉलोनी में पहली क्लास की छात्रा से फर्नीचर शोरूम में काम करने वाले नौकर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इसका पता परिजनों को तब लगा जब बच्ची उदास रहने लगी और बाहर खेलने जाने से मना करने लगी। इस पर परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 7 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ पिछले कई वर्षों से संजय कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। बच्ची रोजाना बाहर गली में खेलने के लिए जाती थी। बच्चे इस दौरान कॉलोनी में ही स्थित राहुल ट्रेडर्स नाम के फर्नीचर शोरूम व गोदाम में भी खेलते थे। राहुल ट्रेडर्स पर काम करने वाला युवक शिपू काम न होने पर बच्चों के साथ खेलता रहता था।

 आरोप है कि पिछले कई दिनों से वह बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। जिसके चलते बच्ची गुमसुम रहने लगी। बच्ची ने बाहर खेलने जाने से भी मना कर दिया। मां ने जब बच्ची से प्यास से पूछा तो काफी प्रयास के बाद बच्ची ने आप बीती बताई जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


 सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रही महिला एसआई किरण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें