फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: दिनदहाड़े ऑटो सवार युवकों ने युवती से की छेड़छाड़, कंपनी के अंदर घुसकर मचाया उत्पात 

Fri, 19 Jul 2019 05:51 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

गुरुग्राम में एक युवती के साथ सरेआम ऑटो में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। उद्योग विहार फेज-4 स्थित निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती से गुरुवार को दिनदहाड़े ऑटो सवार 8-10 युवकों ने छेड़छाड़ की।  युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक उसके पीछे कंपनी के अंदर भी घुस गए। सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर उन्होंने कंपनी परिसर में उत्पात मचाते हुए मारपीट की और फरार हो गए। युवती की शिकायत पर सेक्टर-37 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस खांडसा गांव निवासी सचिन, करन, हिमांशु, नवीन और पंकज को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से यूपी सुल्तानपुर के रहने वाली युवती खांडसा गांव में किराये पर रहती है। वह उद्योग विहार फेज-4 स्थित टेपियो क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करती है। गुरुवार को लंच के बाद युवती कंपनी के बाहर जा रही थी, इस दौरान ऑटो में सवार 8-10 युवक शराब पी रहे थे। ऑटो के पास से गुजरते वक्त लड़कों ने उसका रास्ता रोकते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। 
विज्ञापन


युवती ने इसका विरोध किया और किसी तरह वापस कंपनी में घुस गई। शोर शराबा सुनकर कंपनी के कई कर्मचारी आए और जबरदस्ती घुस रहे युवकों को रोकने को प्रयास किया। युवकों ने कंपनी कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें