फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीके-2 के नामी रेस्तरां में तीन युवतियों से छेड़छाड़, फेसबुक पर बयां किया दर्द

Mon, 23 Sep 2019 06:37 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-दो में तीन युवतियों के साथ छेड़छाड़ होने व उनके ऊपर अश्लील फब्तियां कसने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेस्तरां में युवतियों पर फब्तियां कसी गईं और अश्लील इशारे किए। पीड़ित एक युवती ने फेसबुक पर अपने दर्द को बयां किया है। युवती रात में सीआर पार्क थाने पहुंची।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि उसे व उसकी सहेलियों को कई घंटे थाने में बैठाए रखा गया। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सीआर पार्क थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ग्रेटर कैलाश-2 के एम-ब्लाक में साइडकार रेस्तरां है। शनिवार रात तीन युवतियां वहां खाना खाने गई थीं। रेस्तरां में कुर्सियां इस तरह रखी हुई है कि दो मेज की कुर्सियों के पीछे जगह बहुत कम है। पीछे कुर्सी पर बैठे आरोपी युवक ने अपना हाथ पीछे किया तो युवती के सिर पर लग गया।
विज्ञापन


इस बात पर युवतियां व आरोपी तीन युवकों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने अश्लील बातें कहीं और अश्लील इशारे किए। आरोपियों ने युवतियों को साउथ दिल्ली की नौकरानी कहा। इतना कुछ होने पर भी किसी ने युवतियों की मदद नहीं की।

इसके बाद युवतियां सीआर पार्क थाने पहुंची। युवती ने आरोप लगाया कि वह थाने में चार से पांच घंटे बैठी रहीं, मगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। एक युवती ने अपनी व सहेलियों के साथ हुई घटना को फेसबुक पर पोस्ट किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो आरोपियों की पहचान हो गई है।

एक युवक का नाम प्रणव है, जबकि दूसरे का नाम मोहित है। दोनों गुरुग्राम के रहने वाले हैं। इनके पिता बिल्डिंग निर्माण का काम करते हैं। रविवार देर शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें