फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद में किन्नर की हत्या, चाकू और चापड़ से किये कई वार

Sun, 08 Nov 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
रेशमा... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुरु की प्रॉपर्टी के विवाद में शनिवार सुबह एक किन्नर की चाकू और चापड़ से 12 से ज्यादा वारकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त राजेश उर्फ रेशमा (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी तनवीर (48) को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तनवीर के दो साथी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि रेशमा और देवी नामक किन्नर के बीच गुरु की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। तनवीर देवी का भाई बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने रेशमा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक रेशमा बाकी किन्नरों के साथ गली नंबर-2, सुभाष पार्क, शाहदरा में रहती थी। शनिवार सुबह वह अपने साथी किन्नर पूनम और निशी के साथ ऑटो से विवेक विहार स्थित जनता फ्लैट पहुंची। 

बी-ब्लॉक, जनता फ्लैट के पास पहले से मौजूद देवी के भाई व उसके दो साथियों ने अचानक रेशमा पर हमला कर दिया। तनवीर ने रेशमा को पकड़ा। बाकी दो साथियों ने चाकू और चापड़ से रेशमा के शरीर पर 12 से ज्यादा वार किए। तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। रेशमा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूनम और निशी के बयान पर मामला दर्ज कर दोपहर को ही मुख्य आरोपी तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


प्रॉपर्टी के साथ ही इलाके के कब्जे का था विवाद 
पुलिस सूत्रों के अनुसार विवेक विहार जनता फ्लैट बी-ब्लॉक रेलवे लाइन के किनारे रेशमा और देवी के गुरु हाजी कल्लू किन्नर का आश्रम है। आश्रम में भजन कीर्तन के अलावा, पशुओं के चारे और बाकी धार्मिक कार्य होते हैं। पांच-छह साल पूर्व कल्लू किन्नर की मौत हो गई थी। कल्लू ने अपने मरने से पूर्व आश्रम की देखरेख का जिम्मा देवी को दे दिया था। वहीं जनता कॉलोनी में एक फ्लैट व अपना इलाका भी देवी को सौंप दिया था। इससे रेशमा काफी खफा थी।

आरोप है कि रेशमा ने देवी के काफी इलाके में कब्जा भी कर लिया था। यहां तक उसका फ्लैट भी बेच दिया था। इस बात से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को जब रेशमा वहां पहुंची तो पटपड़गंज निवासी देवी के भाई ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने देवी को भी हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें