फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एथलेटिक्स और कबड्डी में नैतिक गोस्वामी ने हासिल किया तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अंडर-19 की 4×100 मीटर रिले दौड़ में दिखाई प्रतिभा, 12वीं की पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। सादतपुर स्थित जीवन ज्योति स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र नैतिक गोस्वामी ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नैतिक ने अंडर-19 श्रेणी की 4×100 मीटर रिले दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। इसके साथ ही उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता में भी तीसरा स्थान प्राप्त कर दोहरी उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन

नैतिक की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने यह साबित किया है कि कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर खेल के मैदान में बेहतर मुकाम हासिल किया जा सकता है। नैतिक केवल खेलों में ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी निभाना उनकी मेहनत और समय प्रबंधन को दर्शाता है। यह पहली बार नहीं है जब नैतिक ने अपनी प्रतिभा दिखाई हो। इससे पहले भी नैतिक स्कूल स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में कई बार प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं। नैतिक की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उम्मीद है कि नैतिक भविष्य में भी इसी तरह खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें