फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजधानी कॉलेज में बिरसा मुंडा अध्ययन केंद्र की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
-जलवायु और पारिस्थितिकी विषयों पर अनुसंधान कार्यों को बढ़ावा मिलेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में आदिवासी नायक और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा अध्ययन केंद्र की स्थापना की गई। ऐसा अध्ययन केंद्र की स्थापना करने वाला डीयू का यह पहला कॉलेज बन गया है। केंद्र में जलवायु, आपात और पारिस्थितिकी से संबंधित गंभीर विषयों पर भी अनुसंधान कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी विचारों और जीवन दर्शन पर अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस सप्ताह की शुरूआत में डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित महर्षि कणाद भवन में राजधानी कॉलेज और छात्र कल्याण न्यास के संयुक्त तत्वाधान में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसके समापन के अवसर पर राजधानी कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रो. अमित कुमार सिंह और प्राचार्य प्रो. दर्शन पांडेय ने कॉलेज में जनजातीय समाज और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए एक नवीन अध्ययन केंद्र बिरसा मुंडा के नाम से स्थापित करने की घोषणा की थी। इसके पीछे मकसद यह है कि शिक्षकों और शोधार्थियों को जनजातीय भाषा, संस्कृति और समाज के प्रति अकादमिक अभिरुचि को विकसित करने का सही अवसर मिल सकेगा। साथ ही आदिवासी विमर्श भी मुख्यधारा की ज्ञान परंपरा में सम्मिलित हो सकेगा। इस अध्ययन केंद्र की स्थापना व संचालन के लिए डॉ. सुमन मीणा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें