फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तबादलों के विरोध में ईएसआईसी नर्सिंग अधिकारियों का आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
- 22 जुलाई से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। ऑल इंडिया ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर्स फेडरेशन ने नर्सिंग अधिकारियों के अनिवार्य तबादलों के विरोध में देशव्यापी आंदोलन का एलान किया है। इस संबंध में फेडरेशन ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री और ईएसआईसी के चेयरमैन डॉ. मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है। इसके अनुसार अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो 22 जुलाई से देशभर के ईएसआईसी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

फेडरेशन का आरोप है कि वार्षिक सामान्य तबादला-2026 के तहत जारी स्थानांतरण आदेश मौजूदा ट्रांसफर नीति के विपरीत, बिना किसी पारदर्शी मानदंड और पूर्व आश्वासनों की अनदेखी करते हुए जारी किए गए हैं। संगठन का कहना है कि बड़ी संख्या में महिला नर्सिंग अधिकारियों को परिवार, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की देखभाल जैसे मानवीय पहलुओं की अनदेखी करते हुए एक हजार किलोमीटर से अधिक दूर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषित कार्यक्रम के तहत 16 से 18 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर विरोध, 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और श्रम शक्ति भवन तक मार्च, 21 जुलाई को देशव्यापी सामूहिक अवकाश और 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। फेडरेशन ने सरकार से सभी अनिवार्य तबादला आदेश तत्काल वापस लेने और भविष्य की तबादला नीति संगठन से परामर्श के बाद बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें