फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ईएसआई अस्पताल ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों का समय पर पता लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ओखला स्थित ईएसआई अस्पताल ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। मार्शल फैसिलिटी सर्विसेज के अनुरोध पर यह शिविर अक्षय पात्र फाउंडेशन, एलपीजी हाउस, मोहन कोऑपरेटिव में काम करने वाले वर्कर्स के लिए आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक वर्कर्स ने हिस्सा लिया। उनके ब्लड प्रेशर, वजन, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन समेत कई जरूरी जांच की गईं। डॉक्टरों ने वर्कर्स को नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी।
डॉक्टरों ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ा हुआ ब्लड शुगर जैसी समस्याएं शुरुआत में बिना लक्षण के भी हो सकती हैं। समय-समय पर जांच से इनका शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है। वर्कर्स को संतुलित भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रित रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कैंप के नोडल अधिकारी डॉ. छगन जागीद ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर लोगों को जागरूक करने और शुरुआती स्तर पर बीमारियों की पहचान में अहम भूमिका निभाते हैं। शिविर में डॉ. आशीष, नर्सिंग स्टाफ राजबाला और लैब स्टाफ नीतीश, मोहम्मद नैयर परवेज व सुभाष शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें