सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की नियुक्तियां शुरू होंगी। फरवरी में इंटरव्यू शुरू किए जाएंगे।
अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा निदेशक डॉ. एस देशपांडे ने बताया कि मेडिसिन समेत कई विभागों में डॉक्टरों की कमी है।
फरवरी में एक बार फिर रेजीडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू शुरू होंगे। बता दें कि रेजीडेंट डॉक्टरों की यह नियुक्ति संविदा पर होती है। दूसरी ओर ओपीडी ब्लॉक का पुर्ननिर्माण अभी तक अटका हुआ है।