पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने पुलिस आयुक्त से नेताजी नगर में पेड़ काटने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए निर्देश जारी करने की गुजारिश की है। वहीं, पूरे मसले पर बात करने के लिए मुलाकात का वक्त मांगा है।
पर्यावरण मंत्री ने पुलिस आयुक्त का पत्र भी लिखा है। उनका कहना है कि बीते दिनों उन्हें शिकायत मिली थी कि दिल्ली हाईकोर्ट के चार जुलाई तक पेड़ न काटने के आदेश के बावजूद नेताजी नगर में पेड़ काटे गए।
यह अदालत की अवमानना का मामला है। शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई करने से इंकार कर रही है।