फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रोः जामिया मिल्लिया और जसोला विहार शाहीन बाग स्टेशन बंद, गाड़ियां भी नहीं रुकेंगी

Fri, 20 Dec 2019 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो ने जामिया मिल्लिया और जसोला विहार-शाहीन बाग स्टेशनों को बंद कर दिया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में होने वाले विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए मेट्रो ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


डीएमआरसी के अनुसार जामिया मिल्लिया और जसोला विहार-शाहीन बाग स्टेशनों पर गाड़ियां रुकेंगी भी नहीं। दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को भी दिल्ली में दो बड़े विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

दोपहर एक बजे भीम आर्मी की ओर से जामा मस्जिद गेट नंबर-1 से जंतर-मंतर तक मार्च का आह्वान किया गया है। दूसरी ओर कुछ संगठनों की ओर से शुक्रवार को शाम पांच बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट-7 पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। विरोध-प्रदर्शनों के चलते कल भी कई स्टेशनों के बंद करना पड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें