इटली में नेकी की दीवार नाम से प्रेरणा लेकर रेलवे के एक अधिकारी ने हैप्पीनेश जंक्शन के नाम से एक आइडिया की शुरूआत की है, जिससे ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को बोर होने से बचाया जा सके। उन्होंने इस आइडिया की शुरूआत दानापुर, सोनपुर स्टेशनों से की है।
रेल विकास शिविर में सूरजकुंड में आए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर में तैनात सीनियर डीसीएम दिलीप कुमार ने हैप्पीनेश जंक्शन के बारे में जानकारी दी। ज्ञात हो कि इटली में नेकी की दीवार में लोग घर से जरूरी सामान लागकर दीवार पर रख देते हैं। यहां से जरूरतमंद लोग सामना उठा कर ले जाते हैं।
जरूरतमंदों की सहायता करने वाले इस कॉन्सेप्ट को देखकर दिलीप कुमार के मन में एक आइडिया आया कि क्यों न रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों को बेहतरीन सुविधाएं दी जाए। इसलिए हैप्पीनेश जंक्शन नाम से नई अवधारणा शुरू की गई। उदाहरण के तौर पर अगर किसी यात्री की ट्रेन एक घंटे लेट है तो वह स्टेशन पर बैठकर बोर हो जाएगा।
उसकी बोरियत खत्म करने के लिए स्टेशन पर ही रेलवे वॉलेंटियर कुछ कार्यक्रम करवाएंगे जैसे जैसे पेंटिंग करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक कला आदि। इसकी शुरूआत दानापुर, सोनपुर स्टेशनों पर शुरू की जा चुकी है।
कैनवास पर उतारी पीएम की तस्वीर
नागपुर स्टेशन पर कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक बिजय बिसवाल द्वारा कोरबा (बिलासपुर) रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को अपने कैनवास पर उतारने की चर्चा खूब हुई। तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने अपनी मन की बात में उनके नाम का कई बार जिक्र किया।
इससे गदगद होकर बिसवाल उस तस्वीर को लेकर सूरजकुंड पहुंचे हैं। वह उस तस्वीर को प्रधानमंत्री को भेंट करना चाहते हैं। इस तस्वीर में बारिश के मौसम में प्रधानमंत्री को एक साधारण यात्री की तरह दर्शाया गया है।
जिसमें पीएम छाता लिए प्लेटफार्म पर चल रहे हैं। इस तस्वीर को बनाने का उद्देश्य यह था कि प्रधानमंत्री एक आम नागरिक की तरह सभी लोगों पर अपनी नजर रखते हैं।