-इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए 31 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए कोर्स में दाखिला आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। इस संबंध में जेएनयू ने सूचना जारी की है। जेएनयू ने अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप में दाखिला के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए 31 मार्च तक ऑनलाइन https://jnuee.jnu.ac.in/ लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
दाखिला आवेदन को लेकर जेएनयू ने कुछ मानदंड तय किए हैं। इसके अनुसार पात्र उम्मीदवार जिन्होंने सीएटी-2025 परीक्षा दी और पात्रता मानदंडों को पूरा करते होंगे वह दाखिला के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि जेएनयू की वेबसाइट www.jnu.ac.in पर उपलब्ध पीजी और एडीओपी ई-प्रोस्पेक्टस 2026-27 को ध्यानपूर्वक पढ़ें। साथ ही दाखिला संबंधी जानकारी के लिए जेएनयू वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहे।