पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में तेंदुए आने की खबर से पुलिस और वन विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है। तीसरे पुश्ते पर एक जाल लगाया गया है। वहीं, एक बड़ा पिंजरा भी रखा गया है। पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जमीन पर पंजे के निशान तेंदुए से लग रहे हैं।
आशंका इसलिए भी ज्यादा है कि पिछले महीने इसी इलाके में एक मृत तेंदुआ मिला था। विभाग ने उस्मानपुर गांव के लोगों को कहा गया है कि अगर तेंदुआ दिखने की सूचना कहीं भी मिले तो उसकी तत्काल जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाई जाए।