फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की हत्या में पत्नी ‘नजरबंद’

Mon, 10 Mar 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के मामले में उनकी पत्नी पर शक गहराता जा रहा है। पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उसके कहीं भी आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस पत्नी के साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर के संबंधों में गांठ तलाशने में जुटी है।

ससुराल वालों की ओर से भी अपनी बहू पर शक होने की बात सामने आ रही है। बहरहाल, हैदराबाद से सोमवार की शाम गाजियाबाद पहुंचे इंजीनियर के पिता ने अभी तक बहू के खिलाफ किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

पत्नी इस वक्त इंदिरापुरम में ही अपने परिचित के घर पर है और यहीं पूछताछ की जा रही है। सोमवार को पुलिस ने अपनी जांच रेल विहार में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सीएच दयाकर के पड़ोसियों से पूछताछ के साथ अपनी जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पड़ोसियों से दंपति के बीच रिश्तों के बारे में पड़ताल की गई। दोनों के बीच विवाद चल रहा है, जिसका ज्यादा खुलासा उनकी बेटी कर सकती है।

जिसका हैदराबाद से आने का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इंजीनियर पर हथौड़े से वार तब किया गया है, जब वह बेहोशी की हालात में था।

इसी वजह से किसी ने इंजीनियर की चीख तो नहीं सुनी लेकिन पड़ोसियों ने हाथौड़ा गिरने की आवाज जरूर सुनी थी। ये माना जा रहा है कि कोई जानकार ही इंजीनियर को नशीला पदार्थ खिला सकता है।

ऐसे में पत्नी पर शक और भी गहरा जाता है। इसके साथ ही जिस दिन पत्नी पत्नी मायके गई, उसी दिन इंजीनियर की हत्या हुई।

सूत्रों के मुताबिक अभी तक की पूछताछ और परिस्थिति जन्य सबूत पत्नी की ओर ही हत्या करने का इशारा कर रहे हैं। फिलहाल, पूरे में मामले में पुलिस साफ तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है।

सीओ इंदिरापुरम रणविजय सिंह ने बताया हत्या किसी भारी वस्तु से पीटकर की गई है लेकिन, इस दौरान किसी भी पड़ोसी ने इंजीनियर की चीख नहीं सुनी। पत्नी से पूछताछ की जारी है। पति के साथ कितने से समय से विवाद चल रहा है, इसकी जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि घटना में बेटी कई अहम राज खोल सकती है। उसे हैदराबाद से बुलाया गया है। गौरतलब है कि रेल विहार सोसायटी के फ्लैट में रविवार सुबह सॉफ्टवेयर इंजीनियर का दो दिन पुराना शव मिला था। पत्नी के मायके से लौटने पर हत्या का पता चला था।

72 घंटे पहले हुई थी मौत
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि उनकी हत्या करीब 72 घंटे पहले किसी भारी वस्तु से चोट मारकर की गई है। नशीले पदार्थ के एंगल को लेकर पुलिस ने विसरा सुरक्षित करा कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और भी साफ हो सकेगी कि हत्या से पहले इंजीनियर को कोई नशीला पदार्थ तो नहीं खिलाया गया था।
विज्ञापन


पिता को सौंपा गया इंजीनियर का शव
पोस्टमॉर्टम के बाद इंजीनियर शव को सोमवार देर शाम हैदराबाद से गाजियाबाद पहुंचने उनके पिता वीरैया को सौंप दिया गया है। वे शव लेकर चले गए है। पुलिस को उन्होंने जानकारी दी कि शव अंतिम संस्कार के लिए हैदराबाद लेकर जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें