फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 पर सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत

Mon, 09 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रविवार तड़के सड़क हादसे में बाइक सवार इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पीयूष आर्य (29) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो रफ्तार तेज होने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह हादसे का शिकार हो गया। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीयूष परिवार के साथ वसुंधरा, गाजियाबाद में रहता था।

करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर था। रविवार तड़के पीयूष कंपनी से घर लौट रहा था। इस बीच गाजीपुर फ्लाईओवर के पास हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रफ्तार अधिक होने की वजह से पीयूष दुर्घटना का शिकार हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें