फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणों को तोड़ मुक्त कराई 80 एकड़ भूमि, हटा अतिक्रमण 

Fri, 13 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम, डीटीपी इंफोर्समेंट और हुडा की टीम ने संयुक्त रूप से अवैध निर्माणों के खिलाफ बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान शहर के सेक्टर-81 से 94 क्षेत्र में सरकार द्वारा अधिग्रहित व निजी भूमि को खाली कराया गया।
विज्ञापन


टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान टीम ने करीब 400 दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को धराशायी कर दिया। टीम ने इस क्षेत्र में इस भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया।

जिसमें कार्रवाई के दौरान नगर निगम के डीटीपी संजीव मान, डीटीपी इनफोर्समेंट राजेन्द्र शर्मा, एटीपी नरेन्द्र, नगर निगम के सहायक इंजीनियर अमित कुमार, हुडा के एसडीओ, जूनियर इंजीनियर मनदीप व खेड़कीदौला थाना प्रभारी यशवंत सिंह पुुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


निगमायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि अवैध रूप से भूमि पर कब्जा और उस पर निर्माण करना गैरकानूनी है। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

ऐसे निर्माणों को ना केवल धराशायी किया जाएगा बल्कि ऐसा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।  सेक्टर-81 से 94 में अतिक्रमण की पिछले काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। जांच में यह सही पाई गई। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने दुकानें बना रखीं थीं। जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे। कार्रवाई के बार सभी को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें