फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अशोक नगर चप्पल मार्केट में अतिक्रमण से लोग परेशान, यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
- आपातकालीन वाहनों को निकलने में हुई परेशानी, प्रशासन से की व्यवस्था सुधारने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद रोड स्थित अशोक नगर चप्पल मार्केट में अवैध अतिक्रमण से स्थानीय लोगों परेशान हैं। अतिक्रमण के कारण आसपास के लोगों को इलाके से निकलने में काफी मुश्किल हो रही है। वहीं, दुकानों के बाहर कुछ दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़क पर भी कब्जा कर रखा है। इस वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि रोड पर दुकान लगाने पर जुर्माना होने के बावजूद कुछ लोग सड़क पर ही सड़क पर ही दुकान लगाते हैं। इससे सड़क पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

सड़क पर दुकान लगाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई बार लोगों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में परेशानी होती है। स्थानीय निवासी सुमन ने बताया कि मुख्य सड़क पर जाम होने के कारण रोजाना आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं, दीपक ने कहा कि अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम लगा रहता है और रिक्शा मिलने में भी काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें