फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: टिल्लू ताजपुरिया गैंग के गुर्गों से मुठभेड़, रोहिणी में गोलियों से दहला इलाका, दो शूटर गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 08:55 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हाल ही में कराला इलाके में हुई हरीश माथुर की हत्या की वारदात में शामिल थे। हत्या के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के रोहिणी में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के गुर्गों का पुलिस से मुठभेड़ हुआ है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ताजपुरिया गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ कंझावला थाना क्षेत्र के कराला इलाके में हुआ। आरोपियों की पहचान विशाल और राहुल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस को देखते ही करने लगे फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात रोहिणी के यूईआर हाईवे पर पुलिस को टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो गुर्गों के आने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद रोहिणी पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही दोनों बदमाशों की नजर पुलिस पर पड़ी दोनों फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगे। दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन राउंड गोली चली जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां लगी हैं।

हरीश माथुर हत्याकांड में थी तलाश
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हाल ही में कराला इलाके में हुई हरीश माथुर की हत्या की वारदात में शामिल थे। हत्या के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें