दादरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीती रात मुठभेड़ के दौरान 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई।
यह गोलीबारी काफी देर तक चली जिसके बाद पुलिस ने पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 3 315 बोर वाले तमंचे, एक 12 बोर वाला तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की हुई एक्सेन्ट कार भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार किए गए बदमाश पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। इन सभी को आज अदालत में पेश किया गया। आरोपियों के नाम इरफान, शाहिद, मौहसीन, जावेद और आशिक हैं।