फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार

Fri, 28 Aug 2020 09:34 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नकली जेवरात असली बताकर महिलाओं से ठगी करने वाले एक ठग को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक सहयोगी स्कूटी समेत फरार हो गया। स्कूटी रोके जाने पर ठग ने सिपाही पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन इससे पहले सिपाही ने उसपर गोली चला दी। गोली उसके जांघ में लगी और वह घायल हो गया। इलाज करवाने केबाद पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है और उसके फरार सहयोगी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि  ठग की पहचान हिंडन रिवर गाजियाबाद निवासी प्रेम कुमार(30) के रूप में हुई है। मॉडल टाउन थाने में तैनात एएसआई उपेंद्र, सिपाही कपिल, अजीत और राजेंद्र बृहस्पतिवार शाम इलाके में बेरीकेड लगाकर वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक पुलिसकर्मियों को देखकर स्कूटी को यूटर्न करने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया और पीछे बैठे युवक को दबोच लिया।

युवक ने तुरंत पिस्टल निकाल कर सिपाही अजीत पर तान दिया। इससे पहले कि युवक गोली चला पाता, अजीत ने सर्विस पिस्टल से युवक पर गोली चला दी। गोली उसके जांघ पर लगी। अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक को दबोच लिया। मौका का फायदा उठाकर युवक का सहयोगी स्कूटी समेत फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक को सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक पिस्टल, कारतूस और रूमाल में कुछ जेवरात मिले। 
विज्ञापन


पूछताछ में प्रेम कुमार ने बताया कि वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर महिलाओं से ठगी करता है। उन्हें नकली जेवरात को असली बताकर उनसे जेवरातों का अदला बदली कर लेता है। पुलिस उससे पूछताछ कर आपराधिक वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें