फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 05:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने बदमाशों से एक ऑल्टो कार, तीन तमंचा, जिंदा कारतूस, दो चाकू, 35500 नकद आदि समान बरामद किया है।
कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि रात करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। 

सेक्टर-14ए के नाले के पास संदिग्ध ऑल्टो कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कार में सवार चार बदमाश रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और आरोपित अरुण कुमार निवासी राजस्थान, रफीक अहमद निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार, धर्मेंद्र निवासी बक्सर, बिहार और मनोज निवासी मदनपुर खादर, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

सभी आरोपित दिल्ली के मदनपुर खादर में जेजे कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस की गोली लगने से अरुण और रफीक घायल हो गए हैं। उनके पैर में गोली लगी है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बदमाश लोगों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करते हैं। 

मंगलवार देर रात सेक्टर-12 निवासी सार्थक राठौर को लिफ्ट देकर उनका मोबाइल व पर्स लूट लिया था। साथ ही उनके डेबिट कार्ड का पिन पूछकर 20000 रुपये भी निकाल लिए थे। 

बदमाशों से युवक का मोबाइल और डेबिट कार्ड भी बरामद हुआ है। इसके अलावा, लूटपाट में इस्तेमाल की जाने वाली ऑल्टो कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें