फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक लाख का ईनामी ढेर

Thu, 18 Jul 2019 11:24 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
यूपी एसटीफ की नोएडा टीम और गाजियाबाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश मारा गया है। जबकि एसटीएफ की टीम के दो सदस्य भी घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर एक लाख का ईनाम था। 


गाजियाबाद जिले के थाना साहिबाबाद इलाके में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। गोलीबारी में एक बदमाश घायल हो गया। जिसे अस्पताल में ले जाया गया। 

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश की पहचान मेहरबान के रूप में हुई है। जो  ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में 65 लाख रुपये की हुई लूट के मामले में वांछित अपराधी था। 


मेहरबान पर एक लाख का ईनाम घोषित था। मेहरबान पर हत्या  और लूट के लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं। मेहरबान एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है। मुठभेड़ में एसटीफ के 2 लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें