गुरुग्राम के मानेसर में कुख्यात गैंगस्टर भंवर और पुलिस के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश को गोली लग गई। पटवारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित गैंगस्टर भवर सिंह को गोली लगी जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को दबोच लिया है। पालम विहार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आज गैंगस्टर भंवर मानेसर इलाके में आएगा। इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ से भंवर सिंह को घेर लिया।
इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई और इसी बीच भंवर सिंह को गोली लग गई। मौके पर पुलिसबल और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर जांच में जुटे हैं।