फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रोहिणी में स्पेशल सेल और बदमाशों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार  

Mon, 21 Oct 2019 12:25 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहिणी में मुठभेड़ की घटना के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहिणी इलाके में रविवार रात स्पेशल सेल की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि रविवार रात उनकी टीम को सूचना मिली थी कि लूटपाट और झपटमारी में शामिल दो बदमाश पंसाली, रोहिणी सेक्टर-32 के पास आने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। बदमाश वहां पहुंचे तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। यह देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। एक ने पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी।

इस पर पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार आकाश उर्फ अजय उर्फ अज्जू उर्फ सोनू और करण कपूर उर्फ सोना को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आकाश मंगोलपुरी का रहने वाला है। उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में झपटमारी, अवैध हथियार, चोरी, लूटपाट के 17 मामले दर्ज हैं। वह मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है। 
विज्ञापन


वहीं करण सेक्टर-15 रोहिणी का रहने वाला है। उसके खिलाफ 25 मामले दर्ज हैं। वह केएन काटजू मार्ग थाने का घोषित बदमाश है। बता दें कि राजधानी में मुठभेड़ के बाद बदमाशों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। बीते एक माह के दौरान दिल्ली पुलिस एक दर्जन से अधिक मुठभेड़ों में कई बदमाशों को दबोच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें