फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फिर पटरी पर लौटेंगी 10 ईएमयू

Sun, 06 Sep 2015 06:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़, गाजियाबाद से पलवल, मथुरा और कोसी कलां जाने वाले यात्रियों को आज से सहूलियत मिल जाएगी। चार दिन से निरस्त 10 ईएमयू का संचालन गाजियाबाद को फिर बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में सप्ताह के पहले दिन दिल्ली, पलवल, मथुरा जाने वालों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पलवल स्टेशन पर इंटरलाकिंग कार्य के चलते रेलवे ने लंबी दूरी की दो ट्रेनों के साथ-साथ गाजियाबाद से पलवल, कोसी कलां और मथुरा जाने वाली 10 ईएमयू को रद्द कर दिया गया था।

ये ईएमयू 3 से 6 सितंबर तक रद्द रहीं। चार दिन रद्द रहने के बाद अब सोमवार से ये 10 ईएमयू फिर से पटरी पर लौट आएंगी।

अलीगढ़ ईएमयू भी जाएगी पलवल तक
खुर्जा और अलीगढ़ से पलवल जाने वाले यात्रियों को भी सोमवार से राहत मिल जाएगी। सोमवार से अलीगढ़-पलवल ईएमयू को नई दिल्ली से आगे पलवल तक ले जाया जाएगा।

3 सितंबर से अलीगढ़-पलवल ईएमयू नई दिल्ली स्टेशन पर ही टर्मिनेट की जा रही थी। यहीं से इस ट्रेन को अलीगढ़ के लिए चलाया जा रहा था।

ये ईएमयू लौटेंगी पटरी पर
64052- गाजियाबाद-पलवल, 64902- गाजियाबाद-कोसी कलां, 64904- गाजियाबाद-मथुरा, 64906-गाजियाबाद-पलवल, 64053- पलवल-गाजियाबाद, 64901- कोसी कलां-गाजियाबाद, 64903- मथुरा-गाजियाबाद, 64055- पलवल-गाजियाबाद, 64057- पलवल-गाजियाबाद, 64051- पलवल-गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें