नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में दिल्ली के अलग-अलग जिलों से आए मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और ओबीसी समाज के बीच पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।
पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को बूथ और जिला स्तर तक मजबूत करने, समाज के लोगों से संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को संगठन के स्तर पर उठाने पर विचार रखे। ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संतोष पाल ने कहा कि संगठन का काम केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं को समाज के लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझनी चाहिए और समाधान के लिए प्रयास करने चाहिए। मोर्चा के प्रवक्ता अभिषेक वर्मा ने कहा कि मोर्चा समाज की सेवा के लिए लगातार काम कर रहा है और ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों को उठाने का काम आगे भी जारी रहेगा। संवाद