फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तंबाकू नियंत्रण में वैज्ञानिक प्रमाणों पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल समिट में विशेषज्ञों ने धूम्रपान छोड़ने वालों को सही सलाह और सहायता देने की वकालत की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। 28 से 30 सितंबर तक आयोजित नौवें ग्लोबल समिट ऑन टोबैको हार्म रिडक्शन में तंबाकू नियंत्रण नीतियों में वैज्ञानिक प्रमाणों को शामिल करने पर जोर दिया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के डॉक्टर, शोधकर्ता और जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हुए। यहां तंबाकू की लत और धूम्रपान छोड़ने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
विशेषज्ञों ने कहा कि धूम्रपान और तंबाकू की लत छोड़ना कई लोगों के लिए आसान नहीं होता। लंबे समय से धूम्रपान कर रहे लोगों को इसे छोड़ने के लिए सही सलाह और मदद की जरूरत होती है। पद्मश्री प्रो. डॉ. मोहसिन वली ने कहा कि हर धूम्रपान करने वाले व्यक्ति को इसे छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह और जरूरी सहायता मिलनी चाहिए। वली ने यह भी कहा कि कोई भी निकोटीन उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता। हालांकि, अलग-अलग उत्पादों से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को तंबाकू से दूर रखना जरूरी
विशेषज्ञों ने बच्चों और धूम्रपान न करने वालों को तंबाकू व निकोटीन की शुरुआत से बचाने को सबसे अहम बताया। उन्होंने कहा कि वयस्क धूम्रपान करने वालों को इसे छोड़ने के लिए सही जानकारी और सहायता मिलनी चाहिए। प्रो. नील एल बेनोविट्ज ने निकोटीन की लत और शरीर पर इसके प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निकोटीन की लत और सिगरेट जलाने से होने वाले नुकसान को अलग-अलग समझना जरूरी है। निकोटीन की लत लग सकती है और इसका हृदय तथा रक्तचाप पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें