इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवर को एक बड़ा हादसा टल गया। इथोपिया से आ रहे एक विमान में अचानक से तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इसके कारण विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है।
सोमवार की सुबह एयरपरोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इथोपिया से आ रहे एक विमान को तकनीकी कारणों से दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की सूचना मिली। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को विमान चालक से सूचना मिलते ही एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी व अन्य एजेंसी को आपात लैंडिंग कराने के निर्देश दिए गए।
इसके लिए तमाम कवायद पूरी की गई। इस दौरान एटीसी ने सुबह करीब 8:50 बजे लोकल स्टैंड बाई करने का भी निर्देश दिया। जानकारी केअनुसार विमान सुबह करीब 9 बजे एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में बैठे सभी 226 यात्री सुरक्षित है।
आपात लैडिंग के बाद विमान में बैठे यात्रियों को उतारकर उसे जांच के लिए पार्किंग-बे ले जाया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान के गेयर इंडिकेटर में तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान संख्या 686 अदिस अबीबा से उड़ान भरा था।