सम विषम योजना के विरोध के चक्कर में सोमवार को भाजपा नेता विजय गोयल की फजीहत हो गई। दरअसल, नियम तोड़कर चालान कटवा रहे गोयल से जब ट्रैफिक पुलिस के एसआई ने ड्राइविंग लाइसेंस व कार के इंश्योरेंस पेपर मांगे तो वे दोनों ही नहीं पेश कर पाए।
ऐसे में सम विषम के दो हजार के अलावा उन्हें बिना डीएल कार चलाने और इंश्योरेंस पेपर न पेश कर पाने के कारण उन्हें 3500 रुपये का चालान कटवाना पड़ा। सोमवार सुबह विजय गोयल अपनी विषम नंबर की फॉरच्यूनर कार से निकले।
जबकि उनके समर्थक पैदल ही नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। गाड़ी विजय गोयल खुद ही चला रहे थे। 10 अशोक रोड से निकलते ही कुछ दूर खड़ी ट्रैफिक पुलिस के एसआई नंद किशोर के पास गोयल पहुंचे।